रायपुर
महाराष्ट्र मंडल के आजीवन सभासद विजय लाड और कुमुद लाड को इस समारोह में कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कबीर मठ सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान बड़ी खाटू राजस्थान के भारत भूषण महंत डा. नानक दास महाराज के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में देश-विदेश से विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट चयनित महानुभावों को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया। संतश्री कबीर साहेब के 506वें महानिर्वाण दिवस पर कबीर कोहिनूर सम्मान 2024 का आयोजन डा. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हाल जनपथ रोड नई दिल्ली में किया गया। डाक टिकट संग्रहण पर श्रेणी राष्ट्रहित और अन्य विशेष सेवा के लिए विजय लाड को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया। उनकी बहन कुमुद लाड को भारतीय कला संस्कृति/छत्तीसगढ़ विषय पर सम्मानित किया गया। बता दें कि पूरे भारत में सौ लोगों को विभिन्न श्रेणियों में यह पुरस्कार दिया गया। सम्मानित होने वालों में से छत्तीसगढ़ के छह लोग शामिल हैं।

More Stories
माओवादियों तक विस्फोटक पहुंचाने वाले पति-पत्नी समेत तीन दोषियों को सजा, विशेष NIA कोर्ट का फैसला
छत्तीसगढ़ में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं, आपसी सहयोग से बढ़ेगा व्यापार- राज्यपाल डेका
राजनांदगांव में 25वीं छत्तीसगढ़ स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ