विकास पर्व के दौरान जिले में अब तक कुल 13 करोड़ 61 लाख के निर्माण कार्याें का भूमि पूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ
डिंडौरी
राज्य शासन के निर्देशानुसार नागरिकों को विकास की गतिविधियों से अवगत कराने तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने 16 जुलाई से चलाये जा रहे विकास पर्व के ग्यारहवें दिन आज बुधवार को जिले में करीब 1 करोड़ 27 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। जिले में विकास पर्व के ग्याहर दिनों में जिले में 13 करोड़ 61 लाख के निर्माण कार्याें का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जा चुका है।
आज विकास पर्व के ग्यारहवें दिन विकासखंड अमरपुर, बजाग और मेहंदवानी में ग्राम पंचायत बिलगढा, फुलवारी रैयत, अमरपुर, भपसा, बरगांव, किकरातालाब, शोभापुर, पथरकुचा रैयत, बरसोद में विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। उक्त भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम पूर्व केबीनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिला अध्यक्ष अवधराज बिलैया, सांसद प्रतिनिधि नरेन्द्र राजपूत, पूर्व नगर परिषद डिंडौरी अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुआ।

More Stories
मणिपर्वत से शुरू होता अयोध्या का विश्वप्रसिद्ध झूलनोत्सव, सावन में उमड़ती आस्था
देशभर में मिठास घोलेगा एमपी का गन्ना: पवारखेड़ा अनुसंधान केंद्र में गन्ने की 20 उन्नत प्रजातियों पर शोध
इंदौर चिड़ियाघर में बढ़ेगा आकर्षण, आएगा एक सींग वाले गैंडों का जोड़ा, 700 किमी दूर से पहुंचेगा दरियाई घोड़ा ‘सतीश’