नई दिल्ली
Vivo भारत में अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज को लेकर आ रहा है, जिसका नाम Vivo X500 है. भारत में इस सीरीज को 26 नवंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा. बीते सप्ताह इसका टीजर भी जारी हो चुका है. इसके अंदर एक्सटर्नल कैमरा लेंस लगाया जा सकेगा. इस सीरीज का स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किया जा चुका है।
Vivo X500 सीरीज उन लोगों के लिए तैयार की गई है, जो मोबाइल से प्रोफेशनल फोटोग्राफी करना चाहते हैं. इसकी मदद से कंटेंट तैयार किया जा सकेगा. अपकमिंग डिवाइस के लिए कंपनी ने ZEISS के साथ पार्टनरशिप की है. वीवो इस सीरीज के साथ Watch GT2 को भी लॉन्च कर सकेगा।
Vivo X500 सीरीज के तहत तीन मॉडल को लॉन्च किया जाएगा. इन हैंडसेट में पावरफुल स्पीड, दमदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस और बेहतरीन पिक्चर क्लिक कर सकेंगे. चीन में ये सीरीज पहले ही लॉन्च हो चुकी है।
Vivo X500 सीरीज के तहत तीन मॉडल आएंगे
Vivo X500 सीरीज के तहत तीन मॉडल को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max है. साथ ही कंपनी Vivo X500 Pro Max फोटोग्राफी किट और वीवो इमेजिंग ग्रिप किट को भी लॉन्च करेगी।
Vivo X500 स्टैंडर्ड वेरिएंट होगा
Vivo X500, इस सीरीज का स्टैंडर्ड है. इसके साथ भी फ्लोटिंग कैमरा मॉड्यूल डिजाइन मिलेगा और इसमें ZEISS ट्यूंड कलर और इंमेजिंग प्रोफाइल मिलेगी. साथ ही इसमें क्रिएटिव सर्विस टूल मिलेगा।
Vivo X500 Pro और प्रो मैक्स में शानदार फीचर्स मिलेंगे
Vivo X500 Pro के अंदर फ्लैगशिप लेवल का कैमरा और प्रोसेसिंग मिलेगा. वहीं, Vivo X500 Pro Max एक प्रीमियम स्मार्टफोन है. इसके साथ ZEISS TrueDynamic प्राइमरी कैमरा मिलेगा. साथ ही एक डेडिकेटेड टेलिफोटो AF ट्रैकिंग वीडियो सिस्टम मिलेगा।
Vivo Watch GT2 भी होगी लॉन्च
वीवो भारत में Vivo Watch GT2 स्मार्टवॉच को भी लॉन्च करेगा. इसमें 2.07 इंच का अल्ट्रा विजन डिस्प्ले मिलेगा. साथ ही कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 25 दिन तक चलेगी. इसमें ऑलवेज ऑन बायोमेट्रिक फीचर मिलेगा।

More Stories
IRCTC Tatkal Ticket: तत्काल टिकट बुक नहीं होता? पहले कर लें ये 5 जरूरी सेटिंग्स, मिनटों में होगा काम
Vivo X500 Series भारत में मचाएगी धमाल! 200MP ZEISS कैमरा और दमदार प्रोसेसर के साथ होगी एंट्री
सर्दियों में इम्युनिटी और चेहरे का निखार बढ़ाएगा तुलसी-पान रसम, जानिए बनाने की आसान रेसिपी