रायपुर
टिकट क्या कटी विधायक अनूप नाग अज्ञातवाश में चले गए और समर्थकों को आगे कर दिया। अब खबर आ रही है कि समर्थकों के दबाव में कांकेर के अंतागढ़ विधानसभा से कांग्रेस से टिकट कटने के बाद अनूप नाग निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
इन अटकलों पर अनूप नाग ने अब तक कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन कार्यकर्ता और समर्थकों में नाराजगी ने पार्टी को सोचने पर मजबूर तो कर ही दिया है। उनके समर्थक कह रहे हैं कि कांग्रेस ने टिकट काटकर धोखा दिया और सरपंच चुनाव हारने वाले को मौका दिया। 15 अक्टूबर को कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें उनका नाम नहीं था। उनके सहित आठ विधायकों का टिकट कटा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ की 5 बड़ी रिडेवलपमेंट परियोजनाओं का टेंडर जारी, शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान
DMF घोटाले की जांच तेज, रायपुर सहित 5 जिलों में ईडी के छापे
15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर