नई दिल्ली
मोबाइल का इस्तेमाल बहुत से लोग सिर्फ कॉलिंग के लिए और म्यूजिक आदि सुनने के लिए करते हैं. अब लोगों की ऐसी ही बेसिक जरूरतों को पूरा करने के साथ उसमें AI सपोर्ट को शामिल कर दिया है और एकदम न्यू इयरफोन लॉन्च कर दिया है. इसमें वॉयस कंट्रोल, रिकॉर्डर और AI की मदद से कॉल को ट्रांसक्राइब का सपोर्ट दिया है।
Plaud One नाम के TWS में eSIM का सपोर्ट दिया गया है, जो कॉलिंग और कॉल रिकॉर्डिंग में मदद करता है. साथ ही AI को कमांड देने के भी काम आता है. ये अभी अमेरिका में लॉन्च हुए हैं. हालांकि इसमें कॉल करने का प्रोसेस नहीं बताया है।
अमेरिका बेस्ड Plaud नाम की कंपनी ने एक न्यू इयरफोन प्रोडक्ट लॉन्च किया है. ये देखने में तो आम इयरबड्स के जैसे नजर आते हैं. साथ ही कंपनी ने इसमें eSIM कार्ड का सपोर्ट दिया है. कंपनी ने बताया है कि इस फीचर की मदद से यूजर बिना फोन या कंप्यूटर का इस्तेमाल किए भी इस्तेमाल कर सकेंगे. AI का भी फायदा उठा सकेंगे।
Plaud One के फीचर्स
Plaud One में 12mm ड्राइवर्स दिए हैं और इसमें एक्टिव नॉयस कैंसिलेशन (ANC) का फीचर दिया गया है. कंपनी ने दावा किया है कि यह केस 5 मीटर तक की दूरी से भी क्लियर वॉयस को रिकॉर्ड कर सकता है।
मिलेगा दमदार बैटरी बैकअप
एक बार बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद यूजर्स 25 घंटे तक की बातचीत रिकॉर्ड कर सकेगा. कंपनी ने 249 डॉलर देकर प्री ऑर्डर शुरू कर दिया है. कंपनी इसकी शिपिंग को जल्द ही शुरू करेगी. शुरुआत में कंपनी देखना चाहती है कि यह लोगों को कितना पसंद आता है, उसके बाद आगे का फैसला लेगी।
बड़े काम का है AI
Plaud ने बताया है कि इयरफोन का सॉफ्टवेयर और AI फीचर उसको दूसरों से अलग बनाता है. ये ईयरबड्स बातचीत को ट्रांसक्राइब करने के बाद उसका AI एजेंट Gmail, Google Calendar, Notion और Slack जैसे टूल्स से कनेक्ट होने की सुविधा देता है।

More Stories
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, FDA ने ‘रासोंक’ को दी मंजूरी; मौत का खतरा हुआ कम
Swine Flu का बढ़ रहा खतरा! बचाव के लिए लगवाएं ये वैक्सीन, जानें कैसे करती है फायदा
पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, FDA ने पहली RAS टारगेटेड दवा को दी मंजूरी