रायपुर
सदन मे तीसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ,मतांतरण व आरक्षण को लेकर दोनों ही प्रमुख दल कहीं पर पर भी झुकने या सुनने तैयार नहीं हो रहे हैं। लगातार समझाईश का असर न होता देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
इससे पहले विपक्ष ने डा.चरणदास महंत को विधानसभा अध्यक्ष पद पर चार साल होने पर बधाई दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी बधाई दी। वहीं आज एक बार फिर प्रश्नकाल में सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हुआ, जहां फिर से विपक्ष ने सत्तापक्ष पर जमकर हल्ला बोला और एक के बाद एक कई सवालों के जवाब मांगे। बता दें छत्तीसगढ़ में विधानसभा का शीतकालीन सत्र, सत्र के तीसरे दिन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र के तीसरे दिन आज विपक्ष कानून व्यवस्था के साथ आरक्षण और मतांतरण के मुद्दे पर लगातार हंगामा करते रहे और विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा का शीतकालीन सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। दोनों ही पक्ष के सदस्य एक दूसरे पर आरोपों की झड़ी लगा रहे हैं।

More Stories
रायपुर : नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
रायपुर : सक्ती में 11 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने लिया जायजा
रायपुर : निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल डेका ने किया शुभारंभ