कोरबा.
कोरबा में उरगा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रीवापार में रहने वाली एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों की माने तो महिला बीमारी से परेशान थी जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली है। मृतका का नाम कमलाबाई पटेल है जिसका शव उसके ही घर पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया।
कमला बाई द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी किए जाने की बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। परिजनों की माने तो घर पर पति-पत्नी थे बाकी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे पति किसी काम से घर के बाड़ी में था जब घर के अंदर घुसा तो देखा कि बरामदे म्यार में उसकी पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है। वहीं परिजनों ने बताया कि महिला लंबे समय से बीमार से थी जिसका इलाज चल रहा था। महिला ने कब कैसे और किन परिस्थितियों में एक घातक कदम उठा है यह उन्हें भी नहीं पता।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कल से फिर गूंजेंगी दलीलें, समर वेकेशन समाप्त; नियमित सुनवाई होगी शुरू
रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका