इंदौर
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर OYE INDORI के नाम से मशहूर रॉबिन जिंदल Robin Jindal को दुष्कर्म के मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है। रॉबिन पर एक महिला ने दिसंबर 2023 में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। महिला के अनुसार रॉबिन ने शादी का वादा करके उसके साथ संबंध बनाए थे। इस आधार पर उसने केस दर्ज किया था।
समझौते के बाद महिला ने फिर दर्ज करवाया केस
उच्च न्यायालय के वकील रजत रघुवंशी रॉबिन का केस लड़ रहे हैं। रजत ने बताया कि महिला और रॉबिन दोस्त थे और साल 2021 में महिला ने रॉबिन के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया था। उस वक्त दोनों में समझौता हो गया और उसके बाद से दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ। रॉबिन की सगाई की खबर सुनने के बाद महिला ने फिर से केस दर्ज करवाया। महिला की उम्र 35 वर्ष है और रॉबिन की उम्र 29 वर्ष है। दोनों के बीच लंबे समय से कोई बातचीत नहीं है। उच्च न्यायालय के सामने कई साक्ष्य प्रस्तुत किए गए और बताया गया कि यह एक बोगस केस है। साक्ष्यों के आधार पर रॉबिन को अग्रिम जमानत मिली है। रॉबिन केस की पूरी जांच में सहयोग करेंगे।
इंस्टाग्राम पर ही 74 लाख फॉलोवर्स
रॉबिन ने जिस लड़की से सगाई की है वह भी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर social media influencers है। रॉबिन ने अपनी साथी इन्फ्लुएंसर से इंदौर के एक बड़े होटल के सगाई की थी जिसमें शहर और देश के कई सोशल मीडिया के लोग शामिल हुए। इसे रॉबिन ने इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था। इसके बाद ही महिला ने रॉबिन पर यह केस दर्ज करवा दिया। रॉबिन के सोशल मीडिया पर बहुत फॉलोवर्स हैं। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 74 लाख फॉलोवर्स हैं। इसके अलावा वे फेसबुक और यूट्यूब पर भी सक्रिय हैं।

More Stories
खरीफ-2026 की तैयारी समय से पूरी करें, किसानों को हर जरूरी संसाधन उपलब्ध हो: मुख्यमंत्री
प्रदेश के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार देश में अव्वल
सीएम योगी की पहल से बदल रही निराश्रित बच्चों की जिंदगी