भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आपातकाल के संघर्ष को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। अंत्येष्टि के लिए 8000 की राशि दी जाती है।
इस मौके पर प्रदेश भर के 750 मीसाबंदी और उनके परिजन आज सीएम हाउस में मौजूद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फूल बरसाकर सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में मीसाबंदियों ने आपातकाल और जेल जाने के संस्मरण भी सबको सुनाए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानियों को बीमार होने पर अगर आकस्मिक चिकित्सा के लिए एयर एंबुलेंस की जरूरत होगी तो सरकार उनके लिए एयर एंबुलेंस का इंतजाम करावेगी। प्रदेश में चलने वाली एयर टैक्सी में लोकतंत्र सेनानियों को किराए में 25 % छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

More Stories
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन
एलएनसीटी ग्रुप ने निकाली भव्य ‘वंदे भारत तिरंगा यात्रा’, 7,000 से अधिक विद्यार्थियों ने देशभक्ति के रंगों से भोपाल को सराबोर किया