नर्मदापुरम
रेल प्रशासन द्वारा ट्रेनों में अधिक भीड को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर कार्य किया जा रहे हैं. जिसमें रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 08293/08294 बिलासपुर-अमृतसर-बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. भोपाल मण्डल के बीना, भोपाल, इटारसी स्टेशन पर स्टॉप लेकर अगले स्टेशन को जाएगी. यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के स्टॉप की जानकारी स्टेशन, रेल प्रशासन द्वारा 139 और ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है.
गाड़ी संख्या 08293 बिलासपुर-अमृतसर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस क्लोन स्पेशल ट्रेन दिनांक 25, 29 जून एवं 02, 06, 09 जुलाई को (05 ट्रिप) बिलासपुर स्टेशन से 13.30 मिनिट पर प्रस्थान करेगी,अगले दिन 04.55 मिनिट पर इटारसी, 06.45 मिनिट पर भोपाल, 09.55 मिनिट बीना पहुंचेगी. मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 07.15 मिनिट पर अमृतसर स्टेशन पर पहुंचेगी.

More Stories
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन
एलएनसीटी ग्रुप ने निकाली भव्य ‘वंदे भारत तिरंगा यात्रा’, 7,000 से अधिक विद्यार्थियों ने देशभक्ति के रंगों से भोपाल को सराबोर किया