रायपुर
हर विकासखंड मुख्यालय में मॉडल जैत खाम स्थापित होगा। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सन्त महात्माओं के बताए मार्ग पर चल कर जनता के हित में लगातार काम कर रही है। यहां की सांस्कृतिक परम्परा को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनके बताए गए मार्ग को आत्मसात कर हम जीवन में तरक्की कर सकते हैं। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए सतनामी समाज के लोगों को योजनाओं से जुड़कर भरपूर लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में उन्होंने तहसील स्तरीय सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलायी और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में समाजिक बंधु उपस्थित थे।

More Stories
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती
बिलासपुर SSP ने 83 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित, उत्कृष्ट कार्य पर मिला पुरस्कार