बिलंब होने की भ्रामक खबरों पर बीएमओ ने बताई वस्तु स्थिति
डिंडौरी
विकास खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग ने बताया कि 21 जुलाई को मरीज हर्ष मिश्रा उम्र 2 वर्ष पिता जितेन्द्र मिश्रा ग्राम झनकी विकासखण्ड करंजिया ईलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बजाग में समय दोपहर 3.30 बजे कुत्ते के काटने से आई चोटों के ईलाज हेतु लाया गया था। चूंकि ड्यूटी में उपस्थित स्टॉफ नर्स एवं अन्य स्टॉफ द्वारा अन्तः रोगी विभाग में विलम्ब न करते हुये तुरंत ईलाज शुरू किया गया।
तत्पश्चात चिकित्सक को सूचना दी गईए जिस पर तत्काल उपस्थित होकर सम्पूर्ण उपचार किया गया। इसके बाद आगे के ईलाज की ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय डिंडोरी के लिये रेफर किया गया। अतः उपचार में किसी प्रकार की कोई लापरवाही एवं विलम्ब नही हुआ है।

More Stories
भारत की समृद्ध ज्ञान परम्परा पर गर्व के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता : मंत्री परमार
चार प्रमुख क्रिकेट प्रतियोगिताओं में डीजीपी इलेवन का शानदार प्रदर्शन, सभी में विजेता बनकर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
मध्य प्रदेश में खेल शिक्षक नियुक्ति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी नियुक्ति