रायपुर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान शाह जगदलपुर और कोंडागांव में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगे तथा नामांकन रैली में शामिल होंगे।
भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्री श्री अमित शाह आज सुबह 10:15 बजे विशेष विमान द्वारा दिल्ली से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे तथा लालबाग मैदान में आयोजित जनसभा एवं नामांकन रैली में शामिल होंगे। भोजन करने के बाद दोपहर 1:45 बजे बाय रोड मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचकर हेलीकॉप्टर द्वारा कोंडागांव पहुंचेंगे एवं दोपहर 2:20 बजे पुलिस मैदान कोंडागांव में आयोजित जनसभा तथा नामांकन पत्र दाखिल रैली में शामिल होकर वापस कोंडागांव पहुंचकर हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुंचेंगे तथा शाम 4:05 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर से विशेष विमान द्वारा न्यू दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

More Stories
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा
धान के बजाय मक्का से बढ़ा मुनाफा : किसान मालती मोहन बने उन्नत खेती की मिसाल किसान मालती मोहन
बस्तर के वनांचलों में डिजिटल क्रांति