मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखना सरकार की विशेष प्राथमिकता है। दमोह में कतिपय असामाजिक तत्वों ने कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया, जिसे पुलिस प्रशासन ने बखूबी संभाल लिया। घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया संदेश में यह बात कही। उल्लेखनीय है कि दमोह के दमयंती नगर क्षेत्र में 03 फरवरी की रात लगभग 10 बजे बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों ने कोतवाली थाने का घेराव कर अनर्गल नारेबाजी की तथा कानून एवं शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। कलेक्टर दमोह ने घटना के कारणों की मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश दे दिये हैं।

More Stories
अयोध्या के सरकारी स्कूलों में यूट्यूबर्स-इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री पर रोक, बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति नहीं कर सकेगा प्रवेश
बाढ़ राहत में योगी सरकार की संवेदनशील पहल, फर्रूखाबाद में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
UP में PRD जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता ₹600 और कैशलेस इलाज की सुविधा