विदिशा
शहर के बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक ट्रक में आग लग गई। आग लगते की ट्रक में रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिस वक्त घटना हुई उस समय ट्रक चालक अंदर भोजन पका रहा था, उसी वक्त सिलेंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन आग इतनी तेज थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
ट्रक में खाना बना रहे ड्राइवर की बची जा
ट्रक के चालक दयाराम आदिवासी ने बताया कि ट्रक खराब हो गया था, इसलिए सुधरवाने के लिए बस स्टैंड आए थे, शाम हो गई थी, इसलिए वह ट्रक के केबिन के अंदर ही बैठकर भोजन बनाने लगा। भोजन बनाते वक्त अचानक सिलेंडर के पाइप ने आग पकड़ ली, अचानक गैस लीकेज के बाद आग फैल गई, उसने ट्रक से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने बताया कि आग में उसके बाल झुलस गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की बैठक “परिवर्तन के प्रेरक के रूप में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी”
अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स वैश्विक मानचित्र में स्थापित करेगा नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
₹83 करोड़ खर्च के बाद भी नहीं बदली तस्वीर, इंदौर जिला अस्पताल पर अब भी ‘रेफरल अस्पताल’ का दाग