बैतूल
पटना से बैतूल जा रही हमसफर एक्सप्रेस का इंजन अचानक फेल हो गया, जैसे ही इसकी खबर ट्रेन में बैठे यात्रियों तक पहुंची उनके बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद ट्रेन बैतूल स्टेशन में करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जानकारी मिलते ही रेलवे इंजीनियरिंग विभाग टीम बैतूल स्टेशन पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद इंजन को सुधारा। जिसके बाद ट्रेन आगे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।ट्रेन के मौके से रवाना होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है 22353 हमसफ़र एक्सप्रेस ट्रेन पटना से बेंगलुरु जा रही थी। स्टेशन में ट्रेन के काफी देर तक खड़े रहने की वजह से इस मार्ग से होकर गुजरने वाली अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से लेट हो गई। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

More Stories
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की बैठक “परिवर्तन के प्रेरक के रूप में गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी”
अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स वैश्विक मानचित्र में स्थापित करेगा नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
₹83 करोड़ खर्च के बाद भी नहीं बदली तस्वीर, इंदौर जिला अस्पताल पर अब भी ‘रेफरल अस्पताल’ का दाग