मंडला
मंडला जिले की आम आदमी पार्टी ने गुरुवार 1 जून को चिलमन चौक और जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर रैली के साथ मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ डटकर प्रदर्शन किया है। पार्टी के जिला सचिव चंद्रगुप्त नामदेव ने बताया है,कि हाल ही में देश की सर्वोच्च संस्था संसद भवन के उद्घाटन में देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति जी को कोई स्थान नहीं दिया गया न ही आमंत्रण दिया गया।जबकि राष्ट्रीय देश भर के मतदाताओं की ओर से अप्रत्यक्ष रूप से चुनकर संसद में जाते हैं।इनका अपमान संपूर्ण लोकतंत्र का अपमान बताया है। इस बात का विरोध देशभर में किया जा रहा है।
आम आदमी पार्टी भी विरोध के लिए सड़कों पर उतर चुकी है। कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जनता जनार्दन से अपील भी की है कि
इस देश में इस तरह राष्ट्रपति जी के अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।पार्टी जिला संगठन से पंकज सोनी ने कहा है,आम आदमी पार्टी इस बात का पुरजोर विरोध कर रही है इस तरह की तानाशाही लोकतंत्र में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से
डी.डी.कुमरे,पंकज सोनी, चंद्रगुप्त नामदेव,सहजान परस्ते, हितेंद्र सिंह पटैल,शिशु भलावी, रामगोपाल यादव,सुकल सिंह भवेदी,सी एल सरौते, शिवकुमार परते, रितेश यादव, दिलीप क्षत्री,शिव बनवासी, मनीष चक्रवर्ती,अस्सू वट्टी, राजेन्द्र भारतीया,शिव भारतीया,आकाश तिवारी, जितेन्द्र ,श्री पी डी खैरवार जी,सहित बड़ी संख्या बल के साथ सामिल रहे।

More Stories
नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के 2646 पदों पर भर्ती, हाईकोर्ट के आदेश के बाद आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू
महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन दान, भोग और प्रसाद अर्पित करने का मिलेगा मौका
योगी सरकार में पर्यटन को नई उड़ान, यूपी बना आस्था और विकास का केंद्र