महासमुंद
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एसीबी की कार्रवाई जारी है. आज फिर सरायपाली रजिस्ट्रार ऑफिस में ACB की 11 सदस्यीय टीम ने छापा मारा और उप पंजीयक पुष्पलता लिली बेग को 26 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी वीरेन्द्र पटेल से पांच एकड़ की दान जमीन के रजिस्ट्री के एवज में उपपंजीयक ने 35 हजार रुपए मांगा था. 11 हजार रजिस्ट्री फीस के अलावा उप पंजीयक से 26 हजार में रजिस्ट्री का सौदा तय हुआ था. इस मामले की प्रार्थी ने वाइस रिकार्ड कर एसीबी को दिया था. इसके बाद एसीबी की टीम ने छामा मारा और उपपंजीयक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा.

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री