जांजगीर चांपा
जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी में तैनात गार्ड ने जान जोखिम में डालकर आग बुझाई. बताया जा रहा कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है.
जिला अस्पताल में अव्यवस्था का आलम है. बताया जा रहा कि अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही के कारण यह आग लगी है. लगातार मेंटनेंस की मांग की जा रही थी, फिर भी समय पर मेंटेनेंस कार्य नहीं किया गया. वहीं जिला अस्पताल में ड्यूटीरत गार्डों को 4 माह से वेतन नहीं मिला है. इसका खुलासा ड्यूटी में तैनात डाॅक्टर ने किया है.

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री