मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनकर अपनी आने वाली वेबसीरीज 'दलदल' में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाती नजर आयेंगी। भूमि पेडनेकर जल्द ही वेब सीरीज ‘दलदल’ में नजर आएंगी। वेब सीरीज ‘दलदल’ में भूमि पेडनेकर एक पुलिस अधिकारी की चुनौतीपूर्ण भूमिका निभाती नजर आयेंगी।
भूमि पेडनेकर ने बताया, ‘दलदल’ एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो एक महिला होने के सभी गुणों को समेटे हुए है। रीता एक सुपर अचीवर, एक ग्लास-सीलिंग ब्रेकर और पुरुषों की दुनिया में नियमों को फिर से लिखने वाली महिला है। मैं इस तरह की महिलाओं को अपना आदर्श मानती हूं और मैं प्राइम वीडियो जैसे ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर इस तरह की सीरीज के लिए रोमांचित हूं, जो मुझे दुनिया को भारतीय महिलाओं की ताकत और मजबूती दिखाने का मौका देगा।
भूमि पेडनेकर ने कहा, वेब सीरीज 'दलदल' का रोल बहुत चुनौतीपूर्ण है और मेरे लिए यह नया जॉनर भी है। इसमें एक्शन का काफी मौका मिला है। मेरे रोल रीटा फरेरा में कई परतें हैं। वह बाहरी और अंदरूनी विचारों के मतभेदों के बीच फंसी है। मेरा पात्र मुंबई की डीसीपी के तौर पर अपना काम शुरू करती है और वह कई मर्डर केस और अन्य क्राइम को सुलझाती है। भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज 'दलदल' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

More Stories
Radhika Madan का बोल्ड बीच लुक वायरल, ब्लू बिकिनी में दिखीं बेहद ग्लैमरस
लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह
Taapsee Pannu ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी