स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

भाजपा जिला कामकाजी बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित कार्यकर्ता है – जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी

कार्यकर्ता की मेहनत से आज पार्टी की सरकार देश भर में – जिला प्रभारी श्याम बंसल

धार
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा जिला संगठन की जिला कामकाजी बैठक शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला प्रभारी व उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री श्याम बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा भाजपा जिला महामंत्री क्रमशः सन्नी रिन, प्रकाश धाकड़, जयराम गावर ,पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, कुक्षी नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान , नरेश राजपुरोहित
 मंचासीन थे। सर्व प्रथम भारत माता एवं संगठन महापुरषों के चित्रों पर दिप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर बैठक का शुभारंभ किया गया।

जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता समर्पित कार्यकर्ता है हम सभी जानते ही की हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मन की बात के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक अपनी बात पहुंचने का काम करते हैं जिले की सातो विधानसभाओं में हमे सौ – सौ स्थानों पर 100 – 100 लोगो का मन की बात कार्यक्रम देखने के कार्यक्रम करने हैं । और हम सभी कार्यकर्ता अगर लग जाएंगे तो यह कार्यक्रम भी सफल होगा ही ऐसा मेरा मानना है। सभी कार्यक्रम संगठन एप में डाउनलोड करना है । जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी अपने – अपने मंडल में प्रवास करे हर बूथ पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाना है।

श्री श्याम बंसल ने कहा कि हमारा सभी का उद्देश्य एक ही है यह चुनावी वर्ष है और सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को समय देना ही पड़ेगा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ता अपना कार्य करता रहें संगठन सभी को देख रहा है और काम करने वाला कार्यकर्ता हमेशा आगे बढ़ता रहता है में भी आज एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते करते आज यहा तक पहुंचा हू कार्यकर्ता की मेहनत से ही पार्टी की सरकार देश से लेकर पंचायत तक है । आज हमारी विचारधारा की सरकार देश और प्रदेश में है यह सरकार विश्व में देश का मान बढ़ाने का काम कर रही है । हमे दो बड़े कार्यक्रम भी करना है बूथ विजय संकल्प अभियान और बूथ स्तर पर सम्मलेन ।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि धार जिला प्रभारी श्री श्याम बंसल उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद प्रथम नगर आगमन जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी और जिला पाधाधिकारीयो ने पगड़ी पहनाकर कर और पुष्पमाला से मिठाई खिलाकर स्वागत किया ।  बैठक में विशेष रूप से भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ शरद विजयवर्गीय, वीरेंद्र बघेल, महेंद्र महाजन, विजय सिंह रघुवंशी, उमेश गुप्ता , नवीन बनिया ,पूनमचंद फकीरा,कुसुम सोलंकी ,अशोक पटेल, सह मीडिया प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी, जगदीश जाट सहित जिले के मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सन्नी रिन व आभार विकास मेहरवाल ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।