श्योपुर
श्योपुर में स्लीपर कोच बस खाई में पलट गई। बुधवार देर रात हुए हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं, दो की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस विजयपुर से जयपुर राजस्थान जा रही थी। हादसा मानपुर थाना इलाके के चक बमुलिया गांव के पास हुआ। घायल यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर फोन पर बात करते हुए बस चला रहा था। इसी दौरान उसने बस से कंट्रोल खो दिया और हादसा हो गया।
ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत
शाजापुर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। बुधवार रात 11.30 बजे रोजवास टोल के पास हुए हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला ने बताया कि बोलेरो सवार 8 लोग घायल हैं। सभी शाजापुर के हैं और उज्जैन हाट बाजार के लिए निकले थे। वहां ये दुकान लगाते हैं

More Stories
लखनऊ में पीएम टेक्सटाइल पार्क कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट तेज, अंडरपास और सड़क निर्माण जारी
प्रदेश में अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जन के लिए स्लॉट बुक, लगातार बढ़ रहा है आंकड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एटीएस ने पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी के भारत में आतंकी वारदात की साजिश का किया खुलासा