पर्यावरणविद पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने भी लगाए पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, जामुन और करंज के पौधे रोपे। पर्यावरणविद, पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने भी पौध-रोपण किया। डॉ. जोशी हिमालयन पर्यावरण अध्ययन और संरक्षण संगठन के संस्थापक हैं। पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए स्थाई तकनीके विकसित करने में उनका विशेष योगदान रहा है। मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौध-रोपण में डॉ. हिमानी राय भी शामिल हुईं।

More Stories
लखनऊ में 15 अगस्त से हाउस टैक्स OTS, ब्याज पर मिलेगी 100% छूट
लखनऊ में नौसेना शौर्य संग्रहालय तैयार, दो सप्ताह तक मुफ्त मिलेगा प्रवेश
UP Election 2027: मायावती का कमबैक प्लान बिगाड़ेगा अखिलेश-योगी का खेल? BSP ने कसी कमर