भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्मार्ट उद्यान में पीपल, जामुन और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ अपने जन्म-दिवस पर 5 वर्ष के श्री प्रक्षित व्यास, श्रीमती अनीता व्यास, श्री उमाकांत व्यास, अंकित व्यास, वर्षा व्यास ने पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता श्री दिनेश वाधवानी ने अपनी जन्म वर्षगांठ पर पौधा लगाया। पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री राजेश हिंगोरानी के साथ ही श्री वासुदेव वाधवानी, हेमा वाधवानी, प्रवीण प्रेमचंदानी, कमल प्रेमचंदानी ने भी पौधे लगाए। अन्य समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
सीएम योगी के निर्देश पर चार बड़ी महत्वाकांक्षी योजनाएं पूरे प्रदेश में लागू, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ताकत
पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश
राष्ट्रवाद के भाव से आचरण ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान : मुख्यमंत्री