भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को दिल्ली में थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से उनके साउथ ब्लॉक स्थित कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने थल सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी को अंगवस्त्रम और ‘महाकाल मंदिर कॉफी-टेबल बुक' भेंट कर अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की कि मूल निवासी होने से जनरल द्विवेदी का प्रदेश से आत्मीय रिश्ता हैं। उल्लेखनीय है कि जनरल द्विवेदी के थलसेना प्रमुख बनने के बाद उनसे मुख्यमंत्री की यह पहली सौजन्य भेंट थी।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार