रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने मकर संक्रांति एवं पोंगल पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग-अलग नामों से मनाये जाने वाले संक्रांति, पोंगल, माघ बीहू जैसे पर्व भारत की सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करते हैं और हमें विविधता में एकता के सूत्र में बांधे रखते हैं। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

More Stories
CG Crime News: 9वीं के छात्र का जंगल में मिला शव, चेहरे पर पत्थर से हमला, हत्या की आशंका
‘परिवार कर रहा आपका इंतजार, खबर का नहीं’: सड़क सुरक्षा पर रायपुर पुलिस का भावुक वीडियो वायरल
ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार