स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

लिटिल बन्नी स्कूल में कत्थक अभ्यास कक्षा नृत्यांगन का शुभारंभ

बिलासपुर

सेक्रो बिलासपुर मण्डल, रेलवे के कर्मचारियों तथा उनके परिवार के कल्याण के लिए हमेशा से ही कार्यरत है। साथ ही सेक्रो बिलासपुर मण्डल ने समय समय पर भारत की संस्कृति को संरक्षित, संवर्धित व पोषित करने में भी अहम भूमिका निभाती आई है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुये महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर प्रयास के तहत मंडल सेक्रो द्वारा लिटिल बन्नी स्कूल में नृत्यांगन कत्थक की अभ्यास कक्षाएं आज से आरंभ कराई गई है। इस कत्थक अभ्यास कक्षा नृत्यांगन का विधिवत शुभारंभ मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय ने शिलालेख के अनावरण के साथ किया।

नृत्यांगनमें श्री कला मंजरी कत्थक संस्थान के सचिव श्री रितेश शर्मा के द्वारा गुरु शिष्य परंपरा अंतर्गत कत्थक नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमे रेलवे कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के साथ ही रेलवे से बाहर के लोग भी प्रवेश ले सकेंगे। रेलवे कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत कत्थक की आधी फीस सेक्रो द्वारा दी जाएगी।

इसके साथ ही 14 मार्च  को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत मंडल सेक्रो द्वारा मंडल के महिला कर्मचारियों को सम्मानित करने हेतु सम्मान-समारोह का आयोजन लिटिल बन्नी स्कूल प्रांगण में किया गया। समारोह में मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय मुख्य अतिथि थी 7 इस अवसर पर सेक्रो उपाध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी राज, सचिव श्रीमती मीरा यादव सहित अन्य सदस्याएं एवं महिला रेलकर्मियों की उपस्थिति रही।

समारोह का शुभारंभ सेक्रो अध्यक्षा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात् महिला कर्मचारियों के मनोरंजन हेतु कविता, गीत, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हुई।साथ ही मनोरंजन गेम्स भी कराये गए। समारोह में रेल संचलन में उत्कृष्ट कार्य संपादित करने वाले मंडल के 40 महिला कर्मचारियों को मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय के करकमलों से सम्मानित किया गया है।

मुख्य अतिथि तथा सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती श्रद्धा पाण्डेय ने सभी को महिला दिवस की शुभकामनायें दी।अपने उद्बोधन में उन्होने कहा कि आप सभी साहसी और अविश्वसनीय महिलाओं की उपस्थिति और आपके द्वारा किए गए कार्यों का कुछ शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता। आप में से प्रत्येक में एक विशेष खूबी है जो आपको जीवन में आगे बढ?े के लिए प्रोत्साहित कर रही है।