कबीरधाम.
कबीरधाम में रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे कवर्धा-सिमगा नेशनल हाईवे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने आठ गाय को रौंद दिया। इस हादसे में दो मवेशियों की मौत हो गई है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए व हाईवे में जाम लगा दिए। घटना ग्राम दशरंगपुर की है। पुलिस चौकी दशरंगपुर के अनुसार कवर्धा के एक गैरेज के ट्रक ने सबसे पहले कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
इसके बाद सड़क पार कर रहे मवेशियों को अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक शराब के नशे में था। इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई व आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया। दोनों ओर एक-एक किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। मौके पर पिपरिया से अतिरिक्त बल भेजा गया। कार में बैठे लोग व ट्रक चालक को चोट नहीं आई है।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
दुर्ग में महिला आयोग की जनसुनवाई : 27 प्रकरणों की सुनवाई, त्वरित कार्रवाई और विधिक सहायता पर जोर