
कबीरधाम.
कबीरधाम जिले के कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारी के पास शनिवार शाम करीब सात बजे सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और एक गंभीर रूप से घायल है। ये तीनों एक ही परिवार के है। सिटी कोतवाली कवर्धा से मिली जानकारी अनुसार मृतक का नाम नारायण यादव उम्र 28, मनहरण यादव उम्र 35 व घायल का नाम सुखनंदन यादव उम्र 18 है।
ये तीनों शुक्रवार शाम के समय कवर्धा से ग्राम नेवारी होते हुए अपने बाइक से घर ग्राम दुल्लापुर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जा रही गन्ने से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा टकराए। हादसे में मौके पर ही नारायण यादव उम्र 28, मनहरण यादव उम्र 35 की मौत हो गई। वहीं घायल सुखनंदन यादव उम्र 18 की जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
More Stories
रायपुर : जशपुर की छवि को राष्ट्रीय पर्यटन पटल पर उकेरने मुख्यमंत्री साय की पहल: तीन प्रमुख पर्यटन सर्किटों का हुआ लोकार्पण
रायपुर : विश्व क्षय दिवस पर छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान : टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि पर देश में प्रथम स्थान
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने जिला अस्पताल दुर्ग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का किया मूल्यांकन