स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

लाड़ली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में वरदान सावित होगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का क्रांतिकारी घोषणा 21 साल की महिला को भी मिलेगा लाड़ली बहना योजना का लाभ

जिले के सभी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला मुख्यालय में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
डिंडौरी

डिंडौरी जिले की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान द्वारा उनके बैंक खातों में लाड़ली बहना योजना की 1000 रू. की राशि डालने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा यह योजना महिला सषक्तिकरण के लिए वरदान सावित होगी। योजना के तहत प्रतिमाह राशि मिलने की खुशी डिंडौरी जिले की महिलाओं के चेहरे पर आज देखने लायक थी। महिलाओं ने उत्साह के साथ उत्सवी माहौल में लाड़ली बहना योजना और उनके खातों में मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से 1000 रू. की राशि अंतरित करने का आत्मीय स्वागत किया।

नगर पंचायत डिंडौरी में मां नर्मदा घाट पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी प्रकार से नगर के सभी वार्डों और जिले के सभी ग्राम पंचायतों में महिलाओं के आर्थिक उन्ययन के लिए आज से एक हजार रू. प्राप्त होने की खुशी के फलस्वरूप जगह-जगह भजन कीर्तन, दीपोत्सव, रंगोली, कलश यात्रा और संगीत का कार्यक्रम किया गया। ऐसी लाड़ली बहने जिन्हें ये राशि प्राप्त हुई उन सभी ने अपने जनप्रिय मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान का हृदय से आभार व्यक्त किया है। नर्मदा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहनों द्वारा केक काटकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत अंतरित पहली राषि का स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मानिकपुर गांव में निकाली गई कलश यात्रा
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर में शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग व ग्राम पंचायत के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गई कलश यात्रा के पश्चात मानिकपुर के ग्राम पंचायत भवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिलाओं को दिखाया गया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली आकर्षण का केंद्र रही। इसी प्रकार से ग्राम सरहरी, कूंडा, मडियारास, डांडबिछिया और घानाघाट सहित सभी ग्रामों में जगह-जगह भजन कीर्तन, दीपोत्सव, रंगोली, कलश यात्रा और संगीत का कार्यक्रम आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर  विकास मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और जिले की लाड़ली बहनें बड़ी संख्या में शामिल रहीं।

1 करोड़ 26 लाख महिलाओं के खाते में अंतरित की राशि
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चैहान ने जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में अनेकों घोषणाएं की। उन्होने कहा कि लाड़ली बहना योजना भले ही 1 हजार रुपये से शुरू हुई है, लेकिन कुछ दिन बाद बहनों को हर महीने 3 हजार रुपये दिये जाएंगे। उन्होने कहा कि 21 साल की बहना को भी लाड़ली बहनों को 1 हजार रुपये महीने दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी तो अंगड़ाई है। हमने अभी 1 हजार से योजना शुरू की है, लेकिन धीरे – धीरे राशि बढ़ाई जाएगी। उन्होने कहा कि आज आपके खाते में 1000 रुपये डाल रहा हूं। कुछ दिन बाद उसके बाद 1250 करूंगा उसके बाद 1500 रुपये कर दूंगा, फिर पैसे का इंतजाम हो जाएगा तो 1750 कर दूंगा, उसके बाद 2000 रुपये महीने दूंगा । जैसे-जैसे बजट का इंतजाम होते जाएगा, बहनों को हर महीने 3 हजार रुपये महीने दिये जाएंगे। 3 हजार महीने खाते में आने से बहनों का जीवन बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 साल की महिला को भी लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलेगा। बुजुर्ग महिला को 1000 रुपये पेंशन जब मिलेगी। इससे घर की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।