भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में वरिष्ठ पत्रकार कल्याण संघ के सदस्यों के साथ मौलश्री,पीपल, नीम और जामुन के पौधे लगाए। संघ के सर्वआत्मदीप, हरिमोहन मोदी, वीरेन्द्र सिन्हा, चन्द्रहास शुक्ला, दिनेश जोशी, प्रेम नारायण प्रेमी तथा पुरूषोत्तम सोढानी ने पौध-रोपण किया।
मुख्यमंत्री चौहान को चंद्रहास शुक्ला ने "पुण्य स्मरण-पत्रकार" पुस्तक भेंट की। यह पुस्तक भोपाल के 123 दिवंगत पत्रकारों पर लेखों का संकलन है। मुख्यमंत्री चौहान ने हरिमोहन मोदी द्वारा संपादित "प्रेरणा विकास डायरी-2023" का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री के साथ पवन पाण्डेय, बालक गौतम गुर्जर और श्रीकांत पाटिल ने अपने जन्म-दिवस पर परिजन सहित पौध-रोपण किया। योगेश चौहान और श्रीमती तरूणा चौहान अपनी विवाह वर्षगाँठ पर परिवार सहित पौध-रोपण में शामिल हुए।

More Stories
भोपाल में नाव माफिया का खेल! पर्यटकों को भटका कर बड़े तालाब में शिकारा चलने से रोकने की साजिश
ग्वालियर व्यापार मेला: ऑटोमोबाइल के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में भी दिखेगी दमदार चमक
इंदौर से धार के बीच मार्च 2026 तक चलेगी ट्रेन, 17 साल बाद होगा लंबा इंतजार खत्म