बिलासपुर
रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12834/ 18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोसलपुर, दोंडाईचा एवं डुन्डी स्टेशनों में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है, यह सुविधा 7 अप्रैल, से दी जाएगी। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं।
7 अप्रैल को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी 12834 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन गोसलपुर रेलवे स्टेशन 19.48 बजे पहुचकर 19.50 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 7 अप्रैल को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन का गोसलपुर रेलवे स्टेशन में 04.46 बजे पहुचकर 04.48 बजे रवाना होगी।
7 अप्रैल को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी 12834 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन दोंडाईचा रेलवे स्टेशन 19.58 बजे पहुचकर 20.00 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 7 अप्रैल को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन का दोंडाईचा रेलवे स्टेशन में 04.36 बजे पहुचकर 04.38 बजे रवाना होगी।
7 अप्रैल को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी 12834 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन डुन्डी रेलवे स्टेशन 19.26 बजे पहुचकर 19.28 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 7 अप्रैल को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन का डुन्डी रेलवे स्टेशन में 05.20 बजे पहुचकर 05.22 बजे रवाना होगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल: दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 से 25 लाख तक सब्सिडी लोन
साय सरकार की प्रथम कैबिनेट के दो वर्ष पूर्ण: 18 लाख पीएम आवास को दी गई थी स्वीकृति
मुख्यमंत्री साय से आदर्श पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट