रीवा
भोपाल शहर में बेसहारा घूम रही महिला सुशीला जो अपने आपको रीवा जिले का निवासी बता रही है उसे कलेक्टर रीवा श्रीमती प्रतिभा पाल की पहल पर भोपाल के जय प्रकाश चिकित्सालय परिसर तुलसी नगर में गौरवी (सखी) वन स्टॉप सेंटर पहुंचाया गया है। यह महिला अपने घर का पता रीवा बता रही है। कलेक्टर को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने संवेदना का परिचय देते हुए महिला को वन स्टॉप सेंटर पहुंचाने की व्यवस्था कराई। महिला के परिजनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला सिर्फ यह बता रही है कि उसके पति का स्वर्गवास हो चुका है तथा उसके सिर्फ एक बेटी और दो बेटे हैं।

More Stories
निवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
UP में सरकारी डॉक्टरों की बल्ले-बल्ले, अब 70 साल की उम्र तक कर सकेंगे नौकरी; योगी सरकार का बड़ा फैसला
सक्रिय जीवन शैली हृदय रोग और स्ट्रोक की रोकथाम में सहायक- डॉ मनीषा श्रीवास्तव