रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा के ग्राम बेलरगांव पहुंचे। जहां पर ग्रामीणजनों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने लोगों से चर्चा की और इसके बाद कई घोषणाएं की है।
जिनमें ग्राम बेलरगांव में सामुदायिक भवन निर्माण किया जायेगा। ग्राम सांकरा – घठुला -बेलरगांव-जैतपुरी सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जायेगा। ग्राम राजपुर से करार्घाटी तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जायेगा। मुरूमसिल्ली बांध की सुरक्षा हेतु प्रोटेक्शन वॉल का निर्माण कराया जायेगा एवं डिस्टर्व पिंचिंग का सुधार करवाया जायेगा। ग्राम सिरसिदा बालका नदी के कर्णेश्वर संगम मंदिर तक तटबंध निर्माण किया जायेगा। बाजार कुरीर्डीह में धान खरीदी केन्द्र खोला जायेगा। ग्राम खैरभरी में आमानाला नदी के किनारे तथा ग्राम गोविंदपुर में डोंगापथरा के पास पुल निर्माण किया जायेगा। ग्राम पंचायत करैहा में (करैया से सारंगपुरी पहुंच मार्ग में) एवं (करैहा से आडमुड़ा पहुंच मार्ग में) पुलिया निर्माण किया जायेगा। ग्राम पंचायत अमाली, ग्राम गुड?ापारा, मौहाबाहरा, राजपुर और लखनपुरी में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत शेड का निर्माण करवाया जायेगा। विकासखण्ड नगरी के 12 ग्राम पंचायतों (चनागांव, गेदरा उमरगांव, कांटाकुरीडीह, लखनपुरी, कसपुर, बनबगौद, परसापानी कल्लेमेटा, भड़सिवना, हिरीर्डीह, घठुला, खम्हरिया) में देवगुड़ी निर्माण एवं मरम्मत कार्य करवाया जायेगा।

More Stories
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, अब कॉलोनियों-बाजारों में बनेंगे चार्जिंग पॉइंट; हाइवे पर हर 25 किमी पर सुविधा अनिवार्य
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कदम महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी ‘द्वीप्ति योजना’
वाटरशेड योजना बनी किसान छबी लाल की समृद्धि का आधार