रायपुर
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज ओड़िशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशीलाल जी से सौजन्य मुलाकात की। दोनों ही राज्यपाल ने परस्पर एक दूसरे का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान दोनों राज्यपालों ने अपने अपने प्रदेशों से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और अपने विचार साझा किये। राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने ओड़िशा प्रवास को सुखद अनुभव बताते हुए प्रोफेसर राज्यपाल गणेशी लाल जी को छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया और उन्होंने छत्तीसगढ़ के पर्यटन और विभिन्न विशेषताओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल जी को राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ओड़िशा के राज्यपाल ने भी सुश्री उइके को उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया।

More Stories
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच
रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े
हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब