भोपाल,
केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मध्यप्रदेश के दो स्थानों छतरपुर और कटनी के मुड़वारा में निजी एफएम रेडियो स्टेशन को स्वीकृति देने पर खजुराहो सांसद और मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इससे बुंदेलखंड की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
शर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय कैबिनेट ने देश के 234 शहरों में निजी एफएम रेडियो स्टेशन की स्वीकृति दी है, जिसमें खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के छतरपुर और मुड़वारा (कटनी) भी शामिल हैं। इस सौगात से छतरपुर एवं कटनी जिले में बुंदेलखंड की लोक परंपरा, भाषा एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट को क्षेत्र के नागरिकों की ओर से हार्दिक धन्यवाद।

More Stories
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा गंभीर मरीजों की जान बचाने में देश का सबसे सफलतम प्रयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए सदैव तत्पर रहें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि : प्रभारी मंत्री परमार