रायपुर
इंडियन आइडल फेम जाकिर हुसैन का हृदयाघात की वजह से निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। कोरबा अंचल के प्रसिद्ध गायक कलाकार अमूल स्टार वाइस आफ इंडिया फेम मोहम्मद जाकिर हुसैन का मंगलवार को एक निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया। अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले जाकिर हुसैन परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे।
बिलासपुर आये हुए जाकिर हुसैन का यहा अचानक उनकी तबीयत कुछ बिगड़ी और थोड़ी देर में अंतिम सांस ले ली। कुछ समझ पाते उसके पहले ही बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। वह अपने पीछे पत्नी और बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक चार रानी रोड धनवार पारा स्थित निवास पर उनका पार्थिव देह सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

More Stories
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायगढ़ में विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी