स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

सोमानी का जिला कार्यालय पर धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया

धार

   भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी का जिला कार्यालय पर जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री अरविन्द भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव, विधायक नीना वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा,दिलीप पटोंदिया,विश्वास पांडे, जगदीश जाट , विपिन राठौर,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा सहित अनेक जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता ने स्वागत किया।

  बदनावर लक्ष्मी गौशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के उद्योग मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र सिंह पिपलीपाडा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीर लाला, नगर भाजपा अध्यक्ष अक्षय शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देवड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वरलाल पाटीदार आदि अतिथि रूप में मंचासीन थे।

इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दत्तीगांव ने कहा कि सोमानी ने हमेशा नर सेवा-नारायण सेवा के भाव को लेकर काम किया। वीर डेवलपर्स द्वारा आज जन्मदिन पर नगर को वैकुंठ रथ (शव वाहन) भेंट किया गया। यह अनुकरणीय व सराहनीय पहल है। इस वाहन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सोमानी आज जिस मुकाम पर है इसके पीछे सिर्फ इनकी मेहनत व लगन है। जिसकी बदौलत आज वे आगे बढ़े है। अन्य अतिथियो ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर सोमानी को जन्मदिन की बधाई दी।

  इस मौके पर अतिथियो ने रथ की पूजाकर नगर को समर्पित किया। यह रथ नगर में निशुल्क संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया। इस मौके पर बडी संख्या में गणमान्यजन मौजूद थे। इसके पहले सोमानी ने गौशाला में पहुंचकर गायों की पूजाकर हरा चारा खिलाया। इसके पहले वे कृषि उपज मंडी पहुँचे। जहां मंडी व्यापारियों, हम्माल व तुलावटी संघ द्वारा धुमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर व्यापारियों ने दत्तीगांव व सोमानी का साफा बांधकर स्वागत किया। इस दौरान सोमानी को केले से भी तोला गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा ने 46 यूनिट रक्त दान किया । भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी के जन्मदिवस पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सुर्या के नेतृत्व में युवा मोर्चा धार नगर द्वारा भोज चिकित्सालय में रक्तदान का शिविर लगा कर 46 यूनिट का रक्तदान किया।
इस मौके पर निलेश भारती, जयसुर्या, दीपक फेमस, विपिन राठौर,अंकित भावसार , कपिल यादव,गौरव रघुवंशी जसप्रीत डंग, नवदीप सिंह चौहान,लक्की सिसोदिया ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बादल मालवीय, करण पटेल सहित युवा मोर्चा पदाधिकारी मौजूद रहे।
 बता दे कि 15 जून 1966 को नगर के सामान्य सोमानी (माहेश्वरी) परिवार में मनोज सोमानी का जन्म हुआ था। बचपन से ही राष्ट्र सेवा का भाव रहा। युवा अवस्था से ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। संघ की पृष्ठभूमि से निकले सोमानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सह कार्यवाहक भी रहे। राम जन्मभूमि व भोजशाला आंदोलन के समय भी जनजागरण से लेकर जेल यात्रा तक का सफर तय किया। बाद में वे सक्रिय राजनीति में कूद गए। सोमानी भाजपा के लगातार दो बार जिला महामंत्री रह चुके है। अब दो माह पहले ही पार्टी ने जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।