बिलासपुर
पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ भीषण गर्मी की चपेट में है राजधानी जहां तप रही है वहीं मंगलवार की रात 10 बजे तक गर्म हवाएं चल रही थी। बुधवार की सुबह बदली थी लेकिन 10 बजे के बाद फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू दिये। बुधवार को बिलासपुर जिले में पारा 46 पार कर गया है जहां भीषण गर्मी की वजह से घर में रखे फ्रिज के कम्प्रेशर में अचानक ब्लास्ट हो गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ब्लास्ट होने के बाद घर मे मौजूद लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकलर अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस हादसे में किसी तरह से पूरा परिवार बाल-बाल बचा। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में घर का फ्रिज, टीवी और सोफा सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया।

More Stories
धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना से जशपुर के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
नैनो उर्वरकों से बढ़ रहा उत्पादन, मिट्टी संरक्षण को भी मिल रही मजबूती
देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला