भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जन-कल्याण की योजनाओं में बहनों की भूमिका बढ़ी है। ऐसे में आधी आबादी का ध्यान रखेंगे, तो सरकार और व्यवस्था अपने आप सुचारु रूप से चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण दिया जाना एक बड़ा फैसला है। इससे दुनिया भारतीय लोकतंत्र की ताकत को देख सकेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात सोमवार को उज्जैन प्रवास के दौरान मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिये अनेक योजनाएँ संचालित कर रही है। जन-कल्याण से जुड़े कार्यों में महिलाओं की भूमिका को बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण मिलने से वे जन-प्रतिनिधि के रूप में बखूबी अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। इससे महिला वर्ग में आत्म-विश्वास भी जागृत हो रहा है। प्रदेश की अनेक महिला जन-प्रतिनिधि अपने क्षेत्रों में अनूठे नवाचार भी कर रही हैं।

More Stories
मंडला में उफान पर नर्मदा, कान्हा नेशनल पार्क से टूटा संपर्क; बड़े पुल के करीब पहुंचा जलस्तर
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की 23 बार धंसने की खुलेगी पोल, IIT खड़गपुर की रिपोर्ट 12 दिन में
अज़ीम प्रेमजी छात्रवृत्ति हेतु आवेदन प्रारंभ