स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

रेप पीड़िता पर दबाव बनाने वाला भाजपा नेता निलंबित

बिलासपुर

बिलासपुर में रेप पीड़िता पर दबाव बनाने और उसकी मां की गिरफ्तारी के मामले में रतनपुर नगरपालिका के पार्षद व भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री हकीम मोहम्मद को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। मामले के तूल पकडने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव रविवार रात पीड़ित के घर पहुंचकर आपबीती सुनी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आम लोगों ने भी पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं एसपी संतोष सिंह ने रतनपुर टीआइ को लाइन अटैच कर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति भी बनाई है।

रतनपुर में जिस मामले में लोगों की नाराजगी फूटी उसमें पार्षद हकीम मोहम्मद रेप के आरोपी का सगा चाचा है साथ ही, उस बच्चे का सगा मामा है, जिससे यौन शोषण का आरोप लगाकर विधवा महिला के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई और बिना जांच के सीधे गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया इसी नाराजगी पर रविवार को रतनपुर बंद का आह्वान किया गया था, लेकिन बाद में हकीम मोहम्मद ने अपनी दुकान भी खोली थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था।

हकीम मोहम्मद को रविवार को ही भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने नोटिस दिया था और दूसरे दिन कार्रवाई की गई है। सात दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी से निष्कासित करने की चेतावनी दी थी। रविवार की रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत पीड़िता के घर गए थे। एसपी संतोष सिंह ने रतनपुर टीआइ को लाइन अटैच कर एडिशनल एसपी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति भी बनाई है।