धार
अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार, एसडीओपी धीरज बब्बर मार्गदर्शन में पुलिस थाना डही ने दिनांक 01.07.23 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम करजवानी में दबिश देकर आरोपी टेटिया पिता मालसिंह भीलाला उम्र 52 साल निवासी करजवानी को हाथ भट्टी से महुआ की कच्ची शराब तैयार करते रंगे हाथों पकड़ा आरोपी के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण जप्त किए गए मौके पर करीब 1400 किलो महुआ लहान भी नष्ट किया गया। कच्ची शराब एवं महुआ लहान की कुल कीमत करीब एक लाख दस हजार रुपए है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2 )आबकारी अधिनियम पंजीबद्ध किया गयाकार्रवाई करने वाली टीम में सउनि सुखदेव अलावा, आरक्षक लक्ष्मण, संजय की विशेष भूमिका रही।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन